Md. Mustafiz Raza

Welcome to the blog. We provide authentic shayaries both in English and Hindi language for your comfort.
(NOTE:-NO SHAYARI HAS BEEN TAKEN FROM ANYWHERE ELSE, IT'S ALL MADE BY OWN). Also the poetry available here has been respecitively credited to their original writer. Keep Visiting. Thank you for your time.

To view shayari videos of various poets. Click on the link on the right side pannel.

Wednesday, July 6, 2022

Privacy in Love ❤️ / प्यार में गोपनीयता ❤️


प्यार में गोपनीयता उतना ही जरूरी है जितना की फूल में खुशबू। पक्के उम्र के होते तक आप के अंदर इतने राज होंगे जो आप किसी के साथ तो साझा करना चाहेंगे ही। और उस समय में दोस्त कोई विकल्प नहीं होता। क्यों की याद रखिए की हर दोस्त का एक दोस्त होता है। तो आप के राज एक बार निकली तो बहुत दूर तलक जाएगी।


वैसे भी कुछ राज ऐसे होते हैं जो आप किसी को बताना तो चाहते हैं पर ये भी नहीं चाहते की एक से अधिक को पता चले। ऐसे भी एक ही ऐसा शक्श है जो आप की मदद करेगा आप के राज़ को बांटने में और राज़ ही रखने में। वो है आप का सच्चा प्यार। 
गोपनीयता का मतलब ये भी है की कुछ चीजों में आप अपने प्रेमी के हस्तक्षेप यानी Interfere ना करें और वो भी आप के कई चीजों में दखल न दें। 
इसी प्रक्रिया को privacy यानी गोपनीयता कहते हैं। की जो बात महज़ एक या दो के बीच रहे उससे अधिक यानी तीन भी न हो।
प्राइवेसी के माध्यम से भरोसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। आप अगर मुफट है और कुछ भी आप के पेट में नही टिकता तो आप पर भरोसा करना कठिन होगा। 

और प्यार के वृक्ष में अगर भरोसे की शाखाएं न हों तो उसमे स्नेह के फूल कैसे खिलेंगे।

आइए अब जानते हैं की गोपनीयता कहां कहां रखनी हैं।

1. Never ask for Passwords / कभी कोई पासवर्ड ना मांगें।

अगर सामने से अगर आप को आईडी और पासवर्ड दिया जाए किसी कारनवर्ष तो बात अलग है। मगर सिर्फ संदेह के चलते आप उनसे जरूरी पासवर्ड मांग रहे हैं तो याद रखिए की हर किसी की गोपनीयता होती है और कुछ चीजें वो किसी से भी बांटना नही चाहता। और इस सोच को आप को ध्यान में रखना है और मान देना है।
अगर आप चाहते हैं की आप पर कोई भरोसा करे और पहले आप को अगले पर भरोसा करना होगा।

2. Never Demand Details of Previous Talks / कभी भी पहले की बात की विवरण मांग ना करें।

हर किसी की जिंदगी की कहानी होती है जिसमे वो किसी से बात करता होता या करती होगी। आप सौभाग्यशाली हैं की आप को कोई मिला और इसे हक समझ कर आप उनकी जीवन के वो पल जानने को मांग करेंगे जो वो बताने में झिझकता हो तो आप यहां गलती कर रहे हैं। 
पुराने गड़े मुर्दे निकालना वैसा ही है जैसे अपने पैर पर खुलहाड़ी मारना। 

3. Never Look Into His/Her Mobile / कभी अगले के फोन की जांच ना करें।

लोगों के फोन में अनगिनत चीज़ें होती हैं जो हर किसी से छुपा के रखना होता है। इसी लिए फोन में कई सॉफ्टवेयर डाल कर ऐसी चीजों को छिपाया जाता है। उसके अलावा फोन पर भी लॉक लगाते हैं। इतने सिक्योरिटी देने का मतलब ही यही है की आप किसी को भी अभी चीज़ें बिना आप के आज्ञा के देखने नहीं देना चाहते।
अब अगर आप को पसंद नही की आप का फोन कोई देखे तो कोई और क्यों चाहेगा की उनका फोन भी कोई देखे। 
कोई ये भी कह सकता है की मेरे फोन को कोई भी देख सकता है मुझे कोई आपत्ति नहीं लेकिन जनाब सब आप जैसा सोचे ऐसा तो नहीं है, सब को अपने अपने तरीके अपनाने की छूट होती है बशर्ते वो किसी और का नुकसान या हानि न कर रहे हों।


ऐसा करने पर आप की छवि दूसरों के आगे धूमिल होगी। और दूसरों की छोड़िए, जिससे आप प्यार करते हैं उसके आगे आप की छवि शक्की इंसान की हो जाएगी। जो की एक रिश्ते में दरार डालने के लिए काफी है। इसकी बजाए आप अपने प्रेमी के गोपनीयता में साथ दें, और उल झलुल बातें पूछने से बचें। इससे आप दोनो के रिश्ते हमेशा बेहतर रहेंगे।

4. Do Not Interfere While She Talks, Listen More. / उसकी बात को बीच में टोके नहीं। ज्यादा सुनें।

वैसे तो ये बात अधिकतर हर स्तर से लिए सटीक है, पर खास कर के जब आप अपने प्रेमी की बात सुन रहे हों, तो पूरी सुनें।
बात करते वक्त ये चीजें बिलकुल न करें।


* जम्हाई / Yawn लेने से परहेज़ करें। अगर फोन पर बात हो रही हो और आप को जम्हाई, हाई, Yawn, आ जाए तो फोन दूर कर के ले लीजिए। अगले को जानने ना दें। इससे उन्हें लगेगा की आप को उनकी बातें सुन कर मज़ा नही आ रहा, या फिर आप को वो बोरिंग लग रही हैं।


* Do not counter her / बातों का विरोध ना करें। हर चीज़ में हर कोई सही नही होता और अक्सर बातों में विरोध करने लायक चीज़ें आ जाती हैं। आप के विरोध से कुछ हासिल तो नही होगा, हां ऐसा लगेगा जैसे आप ओवर स्मार्ट दिखा रहे हो।
वैसे कभी कभी तो कर ही सकते हैं। मज़े के लिए या फिर सच में अगले को सही करने के लिए।

* Do not disconnect first / कभी पहले फोन ना काटें।
अब बात हो गई और और फोन कट होगा। मगर आप के हाथों नही। लड़की के हाथों। ये ज्यादा बड़ी बात है नहीं वैसे पर अहमियत दिखाने के लिए काफी है।

ये थे कुछ चीजें जो इस पोस्ट्स में रहने काफी जरूरी थीं।

ऐसी और कई सारी चीज़ें हैं जो Relationship में जरूरी होती हैं।
हम उन्हे और जानने की कोशिश करेंगे।
मिलते हैं अगले पोस्ट में।
धन्यवाद 🙏

Related Posts👇

What is Love? / प्यार क्या है? :- Click Here

Relationship Advice / प्यार में सुझाव :- Click Here

How To Know If She Loves You? / कैसे जानें की वो आप से प्यार करती है या नहीं? :- Click Here



No comments:

page top middle