Md. Mustafiz Raza

Welcome to the blog. We provide authentic shayaries both in English and Hindi language for your comfort.
(NOTE:-NO SHAYARI HAS BEEN TAKEN FROM ANYWHERE ELSE, IT'S ALL MADE BY OWN). Also the poetry available here has been respecitively credited to their original writer. Keep Visiting. Thank you for your time.

To view shayari videos of various poets. Click on the link on the right side pannel.
Showing posts with label Relationship_Diary. Show all posts
Showing posts with label Relationship_Diary. Show all posts

Tuesday, July 19, 2022

Important Things To Keep In Mind In a Relationship/ प्यार में पड़े लोगों के लिए कुछ ज़रूरी बातें

ये कुछ ज़रूरी बातें हैं जो लोगों को हमेशा ध्यान में रखना पड़ेगा जब वो रिलेशनशिप में हों।

1. Never Send Nudes With Face In It/ कभी भी प्राइवेट तस्वीरें अपने चेहरे के साथ दूसरे व्यक्ति से साझा ना करें।

6

ये ऐसा ही है जैसे आप ने किसी के भरोसे अपनी पूरी ज़िंदगी दे दी हो। भले भी आप दूसरे व्यक्ति पर कितना ही भरोसा करते हों। मगर कभी भी चले अगला कितना ही ज़िद करे, आप अपनी नंगी तसबीर चेहरे के साथ बिलकुल साझा ना करें। भले ही वो नही मगर किसी और के हाथ लग जाने से या किसी और को वो तस्वीर नज़र आने से आप के इज्ज़त पर बात आ जाएगी।

2. Never be Over Possessive/ कभी भी ओवर पॉजेसिव न हों 

हक जताना और हुकुम जताना में फर्क होता है। अगर आप के ऊपर कोई इतना हुकुम जाते की आप क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं और यहां तक की कहां जाते हैं, वो फैसले लेने लगे तो ज़रूर आप को ख़राब लगेगा और रिश्ते में आप घुटन महसूस करेंगे।

3. Never Lie about wealth / अपने संपत्ति के बारे में झूठ न कहें


लोग अक्सर झूठ लहंड हैं की उनके पास अपार पैसा है और ये है और वो है वगैरा। 
दोस्तों अगर अगले को आप से मोहब्बत होगी तो उसको इंप्रेस करने के लिए आप को पैसे का दिखावा करने की ज़रूरत नही पड़ेगी। और पड़ी और फिर वो कैसी मोहब्बत। 

इन चीजों का खास ध्यान रखें अपने रिश्ते में।

Wednesday, July 6, 2022

Privacy in Love ❤️ / प्यार में गोपनीयता ❤️


प्यार में गोपनीयता उतना ही जरूरी है जितना की फूल में खुशबू। पक्के उम्र के होते तक आप के अंदर इतने राज होंगे जो आप किसी के साथ तो साझा करना चाहेंगे ही। और उस समय में दोस्त कोई विकल्प नहीं होता। क्यों की याद रखिए की हर दोस्त का एक दोस्त होता है। तो आप के राज एक बार निकली तो बहुत दूर तलक जाएगी।


वैसे भी कुछ राज ऐसे होते हैं जो आप किसी को बताना तो चाहते हैं पर ये भी नहीं चाहते की एक से अधिक को पता चले। ऐसे भी एक ही ऐसा शक्श है जो आप की मदद करेगा आप के राज़ को बांटने में और राज़ ही रखने में। वो है आप का सच्चा प्यार। 
गोपनीयता का मतलब ये भी है की कुछ चीजों में आप अपने प्रेमी के हस्तक्षेप यानी Interfere ना करें और वो भी आप के कई चीजों में दखल न दें। 
इसी प्रक्रिया को privacy यानी गोपनीयता कहते हैं। की जो बात महज़ एक या दो के बीच रहे उससे अधिक यानी तीन भी न हो।
प्राइवेसी के माध्यम से भरोसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। आप अगर मुफट है और कुछ भी आप के पेट में नही टिकता तो आप पर भरोसा करना कठिन होगा। 

और प्यार के वृक्ष में अगर भरोसे की शाखाएं न हों तो उसमे स्नेह के फूल कैसे खिलेंगे।

आइए अब जानते हैं की गोपनीयता कहां कहां रखनी हैं।

1. Never ask for Passwords / कभी कोई पासवर्ड ना मांगें।

अगर सामने से अगर आप को आईडी और पासवर्ड दिया जाए किसी कारनवर्ष तो बात अलग है। मगर सिर्फ संदेह के चलते आप उनसे जरूरी पासवर्ड मांग रहे हैं तो याद रखिए की हर किसी की गोपनीयता होती है और कुछ चीजें वो किसी से भी बांटना नही चाहता। और इस सोच को आप को ध्यान में रखना है और मान देना है।
अगर आप चाहते हैं की आप पर कोई भरोसा करे और पहले आप को अगले पर भरोसा करना होगा।

2. Never Demand Details of Previous Talks / कभी भी पहले की बात की विवरण मांग ना करें।

हर किसी की जिंदगी की कहानी होती है जिसमे वो किसी से बात करता होता या करती होगी। आप सौभाग्यशाली हैं की आप को कोई मिला और इसे हक समझ कर आप उनकी जीवन के वो पल जानने को मांग करेंगे जो वो बताने में झिझकता हो तो आप यहां गलती कर रहे हैं। 
पुराने गड़े मुर्दे निकालना वैसा ही है जैसे अपने पैर पर खुलहाड़ी मारना। 

3. Never Look Into His/Her Mobile / कभी अगले के फोन की जांच ना करें।

लोगों के फोन में अनगिनत चीज़ें होती हैं जो हर किसी से छुपा के रखना होता है। इसी लिए फोन में कई सॉफ्टवेयर डाल कर ऐसी चीजों को छिपाया जाता है। उसके अलावा फोन पर भी लॉक लगाते हैं। इतने सिक्योरिटी देने का मतलब ही यही है की आप किसी को भी अभी चीज़ें बिना आप के आज्ञा के देखने नहीं देना चाहते।
अब अगर आप को पसंद नही की आप का फोन कोई देखे तो कोई और क्यों चाहेगा की उनका फोन भी कोई देखे। 
कोई ये भी कह सकता है की मेरे फोन को कोई भी देख सकता है मुझे कोई आपत्ति नहीं लेकिन जनाब सब आप जैसा सोचे ऐसा तो नहीं है, सब को अपने अपने तरीके अपनाने की छूट होती है बशर्ते वो किसी और का नुकसान या हानि न कर रहे हों।


ऐसा करने पर आप की छवि दूसरों के आगे धूमिल होगी। और दूसरों की छोड़िए, जिससे आप प्यार करते हैं उसके आगे आप की छवि शक्की इंसान की हो जाएगी। जो की एक रिश्ते में दरार डालने के लिए काफी है। इसकी बजाए आप अपने प्रेमी के गोपनीयता में साथ दें, और उल झलुल बातें पूछने से बचें। इससे आप दोनो के रिश्ते हमेशा बेहतर रहेंगे।

4. Do Not Interfere While She Talks, Listen More. / उसकी बात को बीच में टोके नहीं। ज्यादा सुनें।

वैसे तो ये बात अधिकतर हर स्तर से लिए सटीक है, पर खास कर के जब आप अपने प्रेमी की बात सुन रहे हों, तो पूरी सुनें।
बात करते वक्त ये चीजें बिलकुल न करें।


* जम्हाई / Yawn लेने से परहेज़ करें। अगर फोन पर बात हो रही हो और आप को जम्हाई, हाई, Yawn, आ जाए तो फोन दूर कर के ले लीजिए। अगले को जानने ना दें। इससे उन्हें लगेगा की आप को उनकी बातें सुन कर मज़ा नही आ रहा, या फिर आप को वो बोरिंग लग रही हैं।


* Do not counter her / बातों का विरोध ना करें। हर चीज़ में हर कोई सही नही होता और अक्सर बातों में विरोध करने लायक चीज़ें आ जाती हैं। आप के विरोध से कुछ हासिल तो नही होगा, हां ऐसा लगेगा जैसे आप ओवर स्मार्ट दिखा रहे हो।
वैसे कभी कभी तो कर ही सकते हैं। मज़े के लिए या फिर सच में अगले को सही करने के लिए।

* Do not disconnect first / कभी पहले फोन ना काटें।
अब बात हो गई और और फोन कट होगा। मगर आप के हाथों नही। लड़की के हाथों। ये ज्यादा बड़ी बात है नहीं वैसे पर अहमियत दिखाने के लिए काफी है।

ये थे कुछ चीजें जो इस पोस्ट्स में रहने काफी जरूरी थीं।

ऐसी और कई सारी चीज़ें हैं जो Relationship में जरूरी होती हैं।
हम उन्हे और जानने की कोशिश करेंगे।
मिलते हैं अगले पोस्ट में।
धन्यवाद 🙏

Related Posts👇

What is Love? / प्यार क्या है? :- Click Here

Relationship Advice / प्यार में सुझाव :- Click Here

How To Know If She Loves You? / कैसे जानें की वो आप से प्यार करती है या नहीं? :- Click Here



Tuesday, July 5, 2022

कैसे जानें की लड़की आप से प्यार करती है या नहीं।/ How to know your girl loves you or not?


लड़के खुले विचार के होते हैं। ना चाहें तो भी अपने जज़्बात छुपा नहीं पाते। इस का मतलब अगर आप लड़के हैं और आप किसी को चाहते हैं और आप को ये लगता है की उसे मालूम नही है तो आप ग़लत हैं। 
आप ने कोई न कोई ऐसी हरकत या बात की है जिससे उसको मालूम हो गया होगा की आप उसको पसंद करते हैं। 
लड़कियों में किसी को समझने की खास गुणवत्ता होती ही है।

तो फिर लड़कियों का क्या, लड़कों को कैसे पता चलेगा कि लड़की उसे पसंद करती है या नहीं। तो इसका जवाब है जब तब वो खुद चाह कर आप को बताने की इच्छा ना करें तब तक आप को ये नहीं पता चलेगा कि वो आप को पसंद करती हैं भी या नहीं।

सिर्फ बोल देने से की में तुमसे प्यार करती हूं, कुछ साबित नही होता। आखिर हम इंसान हैं। और फितरत इंसान की उसके बर्ताव से होता है ना की महज उसके बोलने से।

तो आइए जाने की अगर लड़की ने खुद कहा है की वो आप से प्यार करती है तो उसके कौन से बर्ताव से आप सही में स्पष्ट रूप से जान पाएंगे।

1. अगर वो आप को वक्त दे , महत्व दे / If She Gives you time, Priority.

अगर वो आप से वक्त निकाल कर बात करे। इसका मतलब ये नही की अगर कुछ काम हो तो उसे छूट है। खाली समय में तो कोई भी बात कर सकता है लेकिन अगर कोई आप को चाहता है तो व्यस्त रहते हुवे भी वो आप को वक्त देंगे। इससे आप को ये तो पता चल ही जाएगा की वो आप को कितना महत्व देते हैं। 

और आप उनके जीवन में कितने जरूरी हैं।
अगर कोई प्रसन्न हो और वो व्यस्त हो कर भी आप को समय दे भले ही थोड़ी देर के लिए। लेकिन उसी छोटी सी कॉल आप का सारा दिन तसल्ली में गुजारने के लिए काफी है।

रात में खास कर के लोग इंतजार में रहते हैं की बात करें। फिर वो बोले की बात नही हो पाएगी,  पापा मम्मी के कमरे में सो रहे हैं,  तो ये सुन कर बुरा लगता है। 
और अगर अपने पापा मम्मी के कमरे में रह कर भी आप से फूस फूसा कर बात करे तो आप को अच्छा लगेगा या नही? 
बिलकुल लगेगा। इसे ही तो महत्व देना कहते हैं।

2. दुःख, दर्द, बांटना / Sharing Pain and Hardships.

लोग खुशियां भले ही सब के साथ बांटना पसंद करते हो पर दुःख, दर्द, पीड़ा उसी के साथ बांटना पसंद करते हैं जो उसके करीब हो। परिवार को छोड़ कर लड़की अपने दोस्तों के साथ और अपने प्रेमी के साथ दुख , दर्द बांटते हैं। 

भगवान न करे पर अगर उसे कहीं चोट लगी हो और वो आप को ना बताए। और आप को कुछ दिनों बाद पता चले तो आप को बेहद बुरा लगेगा। 

3. तय्यार हो कर पहले आप को दिखाए / Shows You First After Getting Dreseed Up.

हर कोई चाहेगा को जब वो तय्यार हो तो उसे सब से पहले उसका चाहने वाला देखे। ये एक बहुत महत्वपूर्ण संदेश है ये बताने का की उसकी सुंदरता , सजना संवरना सिर्फ और सिर्फ आप के लिए है। 
और हां जब वो ऐसा करे तो आप को उपस्थित होना है। जब वो तय्यार हों और आप को दिखाए तो आप कौन और व्यस्त ना रहो। वरना ऐसा लगेगा की आप को उसकी कोई परवाह ही नही।

4. अच्छे अच्छे पकवान खिलाए / Cooks For You.

कहते हैं की लड़कों के दिल तक पोहोंचने का रस्ता पेट से होते हुवे जाता है। और ज्यादातर लड़कियों को स्वादिष्ट पकवान बनाने की इच्छा होती है और बनातीं भी हैं। 

हर थोड़े दिनों में आप से पुछ कर आप के लिए पकवान बने तो समझिए आप उसके लिए स्पेशल हो।
वरना आज कल तो कोई किसी को खरीद कर भी खिलाने से परहेज़ करता है बना कर खिलाने की तो दूर की बात है।

5. आप को अगर रहस्य और निजी चीज़ें बताई जाएं। / If She shares some secrets and private things with you

लोग अपनी निजी चीज़ें किसी खास को ही बताते हैं। और आप को उसकी रहस्य और निजी चीजों को मान दे कर रखना होगा। ना की अपने दोस्तों को बताओ की आप से आप की प्रेमिका ऐसी बातें भी करती हैं, सिर्फ उनके सामने धौंस जमाने के लिए।


****
इन सभी चीजों को ध्यान में रखें।
इस पोस्ट में इतना ही।
मिलते हैं अगले पोस्ट्स में

Other popular posts
1. प्यार क्या है? :- Click Here
2. संबंध सलाह / Relationship Advice:- Click Here

थान्यवाद 🙏

Monday, July 4, 2022

Relationship Advice / प्यार को मजबूत रखने के तरीके।

प्यार में ये चीजें हमेशा करें। रिश्ते मजबूत होते हैं।

1. हमेशा तारीफ करें / Always Compliment.

हर लड़की को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता हैं। वैसे भी तारीफ किसको पसंद नही होती ? 
एक बात जरूर याद रखें , की अगर आप का साथी किसी वजह से तैयार हुआ हो तो आप का फर्ज है उसकी तारीफ करो। मगर ऐसा ना हो की वो पहले आप को पुछ लें की वो कैसी लग रहे हैं, आप के गौर करने से पहले। 


ये होने से उन्हें बुरा लगेगा। ऐसा लगेगा जैसे वो इतने भी अच्छे नही लग रहे की आप का ध्यान उस पर जाए।
और ऐसा नहीं है की जब तैयार हो तभी आप तारीफ करो। ना। 

आप जब भी उनके रूबरू हो , या किसी भी जरिए से देखो , आप तारीफ करो। 

तारीफ कैसे? 
* उसके चेहरे की। विवरण कर के यानी की डिटेल में। जैसे की उसके गाल, जुल्फें, कान के झुमके, आंख के भौहें , इत्यादि।
लड़कियों को विवरण में तारीफ सुनना पसंद होता है। उनको पता चले की आप उनके चेहरे पर कितना गौर करते हैं। और हो सके तो याद रखें ताकि जब वो पूछे की उस रोज वो कैसी लग रहे थे तो आप बेझिझक बता सको।
अगर हो तो कुछ प्रेम प्रसंगयुक्त यानी रोमांटिक शायरी भी कह सकते हैं। जैसे👇

* तुम्हारा रंग है शाम से बेहतर
   तुम महकते हो गुलाब से ज़्यादा 
             _____________
* वो संगे मरमर से तराशा हुआ शफ्फाफ बदन
    देखने वाले तुम्हे ताज महल कहते हैं।
                ____________
* तुम रूठती हो अच्छा नही लगता।
   तुम्हारे बिना कुछ अच्छा नही लगता।

   मुस्कुराते हुवे सब अच्छे लगते हैं।
   मगर तुमसे अच्छा कोई नही लगता।
                ____________
और

* उसके कपड़े की तारीफ करो।

2. उसे छोड़ने की धमकी कभी न दें / Never threaten her to leave.

लड़कियां अधिकतर संवेदनशील होती हैं। और उन्हे वैसा लड़का चाहिए जो कुछ भी हो जाए उसे कभी छोड़ेगा नही।
उसके लिए आप को शुरुआत से ही आत्मविश्वास बढ़ाना होगा की आप वैसे ही हैं जैसा वो चाहते हैं। 

कभी भी चाहे जितनी बड़ी लड़ाई क्यों न हो जाए, आप की ज़ुबान से कभी ये न निकले ,
* रहने दो अब बहुत हो गया, अब नही करते हैं बात। ×
* में तुमसे ब्रेकअप करना चाहता हूं। ×
* में और इस रिश्ते को नहीं संभाल सकता। ×
इत्यादि।

क्यों की कल चल कर अगर वो आप के लिए अपने घर से लड़ कर आप से शादी कर के रहने लगी तो उसको तसल्ली रहनी चाहिए की आप उनका साथ देंगे और हमेशा साथ रहेंगे चाहे जो हो।

मगर, अगर आप ने ऊपर लिखे गए कुछ भी ऐसा कहा तो उसके मन में हमेशा एक डर रहेगा की अगर इसके लिए में अपने घर से लड़ लूं और कल को ये मुझ से लड़ कर मुझे छोड़ना चाहे तो मैं कहां जाऊंगी।
और ये डर ही फैसला करेगा आप के लिए वो कितना संघर्ष करेगी अपने घर में मनाने के लिए।

3. गुस्से में बकवास नहीं / Never Say Rubbish in Anger

रिश्तों में झगड़े अक्सर हुआ करते हैं। आम बात है। और लोग उसी गुस्से में अगले को कुछ ऐसा कह देते हैं जो उन्हें काफी दुख पोहोंचा सकता है। और लड़कियां वैसे भी ये सब कभी नही भूलतीं।

उदाहरण।
मान लो आप हमेशा तारीफ करते हैं उसकी। फिर एक बार झगड़ा होता है और आप ये बोल देते हो की वो बदसूरत है, या मोटी है, या कुछ और।
जो आप ने सालों से उसे खूबसूरत और ताजमहल और क्या क्या कहा, सब धरा का धरा रह जाएगा।
और वो ये समझेंगे की आप ने और जो कहे उनको अच्छा लगाने के लिए , वो सब झूठ था।

ये सब कोई भी ऐसी चीज़ें नहीं हैं की जिसे आप नजरंदाज कर दो तो काम चल जाएगा। बिलकुल भी नहीं। 
रिश्तों के टूटने में इन छोटी छोटी चीजों का बहुत बड़ा योगदान रहता है।

4. खुद को चोट न पोहोंचाएं / Don't Harm Yourself.

प्यार में लोग इतने दीवाने हो जाते हैं की अगर अगले ने ब्लॉक कर दिया , बात बंद कर दी, या किसी चीज़ के लिए मना कर दिया तो कुछ लोग खुद को चोट पोहोंचान शुरू कर देते हैं।
जैसे की।
* हाथ काटना। और कटी हाथ की तस्वीर ले कर भेजना।
* कुछ जहरीला खा लेना।
* मरने की धमकी देना।
इत्यादि।

ऐसे लोगों से कोई भी दूर रहना चाहेगा। भले ही वो डर से या किसी और कारण से आप से फिर से बात करना शुरू कर लें मगर शादी कर ले और वो भी ये सब देख कर, मुश्किल है।
जो गुस्से में खुद को चोट पोहोंछा सकता है, वो तो कल को अगले को भी चोट पोहोंछा सकता है?
Note :-
वैसे भी जो खुद से प्यार नही कर सकता, वो दूसरे से क्या ही प्यार करेगा।

ऐसी हरकतों से अधिक से अधिक दूर रहें। खुद सोच कर देखें, जिस डॉक्टर के हाथ कांपते हो, क्या वो सर्जरी सही से कर पाएगा? नही।
तो जिसे गुस्से में पागलपन संवार होता हो उससे डर तो लगेगा ही। और डर के कोई जिए उससे बेहतर है उससे दूर रहे।


5. Never Beg For Love / प्यार की भीख न मांगे।

जिसे आप से प्यार होगा वो प्यार देगा। प्यार के लिए अगर आप को भीख मांगनी पड़े को कैसा प्यार?
और वैसे भी रिश्ते में दोनो की बराबर की कोशिश होनी चाहिए। ऐसा नहीं की आप हमेशा झुक कर रहें और अगला गुरूर में। वो ऐसा दिखाएगा जैसे वो आप पर एहसान कर रहे हैं।
और हर बार ये कहना की मुझे वक्त दो, मुझेसे बात करो, ये करो वो करो। ये बिलकुल भी ना करें। इससे आप की आत्मसम्मान को काफी गंभीर हानि होगी। और आप से जो प्यार करेगा वो कभी नहीं चाहेगा की उसका साथी किसी के आगे गिड़गिड़ाए।


6. Never take friends advice / दोस्तों से सलाह ना लें।

एक जोड़ें की लड़ाई हो गई। लड़की अपनी दोस्त के पास दुख ले कर गई, लड़का अपने दोस्तों के पास दुख ले कर गया। लड़की की दोस्तों ने कहां तुझे उससे भी अच्छा मिल जाएगा, और लड़के के दोस्तों ने कहा तुझे उससे भी अच्छी मिल जाएगी। दोनो ने एक दूसरे से बात करनी बंद कर दी। 

जो मसला दोनो मिल के सुलझा सकते थे, उस बात को दोस्तों तक ले गए जिन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप अगले से कितना प्यार करते हो, या आप ने क्या खोया।
ये बातें यूंही नहीं कह रहा, ये असलियत में कइयों बार ऐसा देखा गया है। 

ये चीजें आप को हमेशा अपने रिश्ते को मजबूत रखने में काम आएगा। अगर ये ब्लॉग आप को पसंद आई हो तो ब्लॉग को फॉलो करे। इस ब्लॉग को अपने bookmark में सेव करें।
मिलते हैं अपने किसी पोस्ट में।
धन्यवाद 🙏

Other Posts:- 
What is Love? प्यार क्या है? :- Click Here

Love Tips
What is Love?
प्यार
Pyar
प्यार क्या होता है?

Pyaar Kya hai? , What is Love? / प्यार क्या है?


प्यार को अक्सर लोग मोहब्बत और ईश्क से जोड़ते हैं।
ये सोच कर की तीनों एक ही हैं। 
जैसे साइकल , बाइक , कार में अंतर है , भले ही तीनों में आप सफर करते हैं, मगर तीनों में काफी अंतर है। वैसे ही प्यार, इश्क, और मोहब्बत।
 यकीनन तीनों, किसी को स्नेह करने के विस्तार को कहते हैं। मगर तीनों में उतना ही अंतर है जितना की ज़मीन और आसमान में है।

( Note)
स्नेह के पहले पायदान को आप प्यार कह सकते हैं। जिसे आप छू सकते हों। प्यार करने के लिए किसी का जीवित होना ज़रूरी नही।

आप किसी वस्तु जैसे की अपनी शर्ट , अपना फोन , अपनी गाड़ी ,इत्यादि को प्यार करते हैं। उसी तरह अपने प्रेमिका / प्रेमी को स्नेह करना या दुलारना भी प्यार है। 

प्यार देख कर किया जाता है , छू कर किया जाता है। प्यार अस्थायी हो सकता है मतलब किसी को कुछ दिनों के लिए ,  कुछ महीनो के लिए , कुछ सालों के लिए हो सकता है। इससे लोग ये सवाल भी कर सकते हैं की मां बाप का प्यार तो अस्थायी नहीं होता? वो तो हमेशा रहता है? फिर तो ये बातें बेमतलबी हो गई ना?


तो ये बात जान लें की यहां पर बात सिर्फ प्यार की हो रही है। और मां बाप अपने बच्चों से बेपनाह मोहब्बत करते हैं मगर प्यार कर के जताते हैं। मोहब्बत की बात हम किसी अगले ब्लॉग में करेंगे।

आप को किसी जीवित चीज़ से सीधे मोहब्बत नही हो सकता। इसका उदाहरण ये है की, अगर कोई आप को पसंद आ जाए और आप दोनो को बात करते हुवे मात्र कुछ दिन हुवे हैं , और वो खुदा न खासता न मिले तो उसका बिछड़ने का दुःख आप के सहने लायक होगा। यानी आप उससे बिछड़ने से, आप के गंभीर होने की संभावना कम है।

 वहीं अगर आप किसी से सालों से बात कर रहे हैं तो प्यार मोहब्बत में बदल जाता है। अगर खुदा न खासता अगर वो न मिले तो वो आप के जीवन में गहरा प्रभाव डालता है। जिसे अक्सर लोग सह नहीं पाते और डिप्रेशन में चले जाते हैं, या कोई गलत कदम उठाने की कोशिश करते हैं। आप को मेरी सलाह है हमेशा रिश्ते को दूर के नजरिए से समझे ना की उसमे एक दम समां जाएं। इससे आप को किसी भी रिश्ते को समझने में आसानी होगी।


कैसे जानेंगे की आप को प्यार हुआ है या नही?

एक बात स्पष्ट जान लीजिए कि प्यार में आकर्षण हो सकता है मगर आकर्षण प्यार बिलकुल नहीं है। एक बार देख कर अगर आप को किसी को स्नेह करने का मन करे तो वो आकर्षण है प्यार नही। प्यार के लिए आप को जानना होगा। जैसे की गाड़ी चला कर , किसी से बात कर के , कोई शर्ट पहन कर, इत्यादि।

हम लोगों की बात करेंगे इस श्रेणी में। वस्तु की नही।
ये रहे कुछ पॉइंट्स जिससे आप जान पाओगे कि आप को प्यार हुआ है या नही।


1. अगर किसी से बार बार बात करने का मन करे।

     अगर कोई शश्स आप को इतना पसंद हो की उसकी हर बात आप को अच्छी लगे। आप को हमेशा उससे बात करने का मन हो। उससे अगर किसी कारणवर्ष बात हो पाए तो आप बेचैन होंजाएं। वो प्यार है। अगर उसकी आवाज सुन कर आप को ऐसा लगे कि अगर वो आप का नाम ले तो उससे अच्छा आप का नाम कोई नहीं कह सकता।

 अगर ऐसा हो की किसी से बात करते करते आप को वक्त का पता ही न चले। जैसे की अगर आप को कुछ करना हो और उसी समय उसका फोन आ जाए और आप उससे बात करने में इतने व्यस्त हो जाएं की आप सब कुछ भूल कर उसी के बातों में खोए रहे। उसी से बातें करते रहें। 

अगर ऐसा हो की किसी और से बात करने के लिए आप के पास कुछ विषय न हो और अगर उससे बात करें तो घंटो बीत जाएं पर बात खत्म न हो। तो आप को प्यार है।

उससे बात करने के लिए आप मुफ्त वक्त में विषय की तलाश में हों ताकि जब उनसे बात करो तो आप के पास बात ना करने के विषय ही न रहें। तो आप को प्यार है।

2. हर वक्त बस उसी की याद आए।

     साइकोलॉजी के हिसाब से हम किसी व्यक्ति को नही बल्कि उनसे जुड़ी किसी लम्हे को याद करते हैं। दोस्तों को याद करना आसान रहता है क्यों की आप ने उनके साथ वक्त बिताया है पास रह कर।


यहां आप ऐसे शख्स से बात कर रहे हैं जिससे आप कभी मिले नहीं। बस बातें की हैं फिर भी आप हर वक्त उसी की याद में खोए हुए हैं। उसी के बारे में सोच रहे हैं। साथ ही साथ मुस्कुरा रहे हैं। ऐसा प्यार ही में तो होता है। 

रोजमर्रा की जिंदगी में अक्सर हम अधिक काम में व्यस्त रहते हैं और कई काम को अंजाम देते हैं। इस पर भी कई ऐसे काम हैं जो आप कर के भूल भी जाते हैं। पर एक ही शख्स है जो हर वक्त बिना भूले याद रहे। मान लो उसी से प्यार है।
बस एक ही ऐसा वक्त हो जब वो याद न आए, और वो तब जब आप उससे बात कर रहे हों।

वो इतना याद आए की आप को परेशान करने लगे और फिर इतना परेशान करे की याद करने पर मजबूर कर दे। और ऐसे समय में आप चाह कर भी कुछ ना कर पाएं। मान लो यही प्यार है।

इस पर मेरा लिखा एक शेर याद आ रहा है।

तुम्हे चाहने का तुम भी क्या सिला देते हो।
जब भी याद आते ही ख़ाक में मिला देते हो।

अगले पॉइंट में चलते हैं।

3. उसके लिए बहुत कुछ करने की चाह हो।

 इसे इस संदर्भ में देखें की कोई लड़का किसी लड़की के लिए या फिर लड़की किसी लड़के के लिए कह रहें हों। जहां पर कोई प्रेम प्रसंगयुक्त अर्थात रोमांटिक ना हो तो उसे आप अपने माता पिता या फिर अपने बच्चे और और किसी रिश्तों में भी जोड़ सकते हैं। 


सिर्फ खुश करने वाली या तारीफ करने वाली बातों से कोई प्रभावित नहीं होता। हां कुछ वक्त के लिए हो सकता है। ज्यादा टाइम अगर प्रभावित करना हो तो अगले की जैसी ख्वाहिश होती है वैसे उपहार देने से वो खुश रहते हैं। और अगर आप भी ऐसी गिफ्ट्स या कोई और चीज़ देना और करना चाहेंगे ताकि अगला खुश हो। इसी को प्यार कहते हैं। 

अगर आप उसे खुश करने के लिए पैसे जुटा रहे हैं ताकि आप उसके लिए कुछ कीमती चीज़ खरीद कर भेंट करें और वो खुश हो जाए। तो आप को उससे प्यार है। देखिए हर कोई हर किसी के लिए हर चीज़ हर वक्त नहीं करता। वो उसी के लिए हर कुछ करना चाहेगा जिसे वो अपनी जिंदगी में हमेशा रखना चाहता हो। यही तो प्यार है। यही तो प्यार है।

आप को अपनी गाड़ी से प्यार हो तो आप सड़क पर बचके चलाते हैं की कहीं किसी से टक्कर न हो जाए। हमेशा सर्विस करवाते रहते हैं ताकि आप की गाड़ी एक दम नई जैसी लगे। यहां तक कि आप किसी गैर को भी अपनी गाड़ी चलाने नही देना चाहते। तो इसका मतलब है आप को अपनी गाड़ी से प्यार है। इंसानी प्यार में भी बहुत हद तक ऐसा ही होता है।

और अगर आप अभी नए नए प्यार में हैं और आप अभी तक पॉइंट 3 तक नही पोहोंचे तो वक्त आ गया है कुछ ऐसा करने का जिससे वो खुश हो जाए। थोड़ा खर्च कीजिए ताकि उसको भी लगे की आप उसकी हर ख्वाहिशें पूरी करने में सक्षम हैं।

4. हर लम्हे को अगर आप उसके साथ जीना चाह रहे हों।



आप के अगल बगल लवर्स को देख कर आप अपने और उसके बारे में सोचते हैं? 

हां?

आप अपने आस पास होने वाले चीजों को खुद से और उससे जोड़ते हैं?

हां?

बारिश में ऐसा लगे की आप और वो साथ हो और एक साथ कोई बढ़िया मूवी देख रहे हों गरम गरम भजिए के साथ?

हां?

लेटे हुवे हो और ऐसा लगे की वो पास होते तो आप दोनों मीठी मीठी बातें करते?

हां?

हर चीज़ को आप उससे जोड़ने लगें। मतलब की आप अपने भविष्य को उसी के साथ कल्पना कर रहे हैं?

हां?

इनमे से एक में भी आप को हां मिला तो हां। आप प्यार करते हो।


अब आप को पता चल गया है की आप को प्यार हुआ है या नही। 
अगर हां हुआ है तो आगे ज़रूर पढ़ें।
और अगर नहीं हुआ है तो भी आगे पढ़े। कौन जाने कब आप को प्यार हो जाए।

अब हम बहुत ज़रूरी चीज़ जानेंगे।

ऐसी चीज़ें जो आप को करनी हैं जब आप प्यार में हों।

1. हमेशा वक्त दो।/ Give Time.


लोग अक्सर कुछ दिन बात करने के बाद जब ऐसा लगता है की सब ठीक से चल रहा है तो उसको वक्त नही देते हैं। अगर आप लड़के हो कर वक्त नही दे रहे हैं जब अगले को बात करनी हो , तो एक बात याद रहे कि एक लड़की के पास कई विकल्प मौजूद रहते हैं। उसको बात करनी होगी तो उसे ढूंढेंगे जो उसे वक्त दे। आप नहीं दोगे तो कोई और देगा।

अगर 10 लड़के उसके पीछे हैं तो आप को ऐसा बनना होगा जो बाकी 9 से अलग लगे। अगर नहीं तो कोई तो होगा ही।
हमेशा ये आश्वासन में न रहे की आप के सिवा उससे और कोई बात करने की चाह नहीं रखता। आप को हमेशा एक नही बल्कि 4 5 कदम आगे रहना होगा। वक्त देना होगा। 
क्यों की ये वो पहलू है प्यार में जिस में अगर किसी और ने थोड़ा ज़ोर दिखाया तो रानी उसकी।

आप इतने चौकन्ने हों की देर रात भी अगर उसका फोन आ जाए तो आप उपस्थित हों उससे बात करने के लिए। 
रिश्तों में अहमियत ऐसी चीज़ है जो आप छुपा नहीं सकते। अगर आप अहमियत नहीं दे पाए तो साफ मालूम पड़ेगा। 

इस मोड़ पे आप कइयों के साथ रेस कर रहे हो। बस ज़रूरी ये है की वो दिखावा न हो। अगर आप ने मेहनत करी और रिश्ते अहमियत दिया, भरोसा रखा, और बेपनाह प्यार किया, तो वो शख्स सिर्फ और सिर्फ आप का होगा।


2. एकतरफा प्यार ना करें। / Don't get friendzoned.


माना की एकतरफा प्यार भी प्यार ही है जैसा ज़ाकिर भाई ने कहा था। मगर लड़की के मामले में ये आप के लिए सही नही है। अगर आप ने प्रस्ताव / Propose किया और उसने मना कर दिया और यह कहा की हम दोस्त बन कर रहेंगे। और आप ये सोच कर की चलो दोस्ती के बहाने बात तो कर लेंगे। अगर यह सोच रख कर आप आगे बढ़ेंगे तो माफ कीजिए पर आप सब से बड़े बेवकूफ हैं।

आप को प्यार सिर्फ किसी से बात करने के लिए नही करना है। आप को कैसा लगेगा की जिसको आप प्यार करते हो वो आप को दोस्त बना कर किसी और से बात करे और आप से तब बात करे जब उसको महज कुछ मदद मांगनी हो या विश करना हो। इससे बेहूदा बात और कुछ नही होगी। लेकिन लोग ऐसा ही करते हैं और अपनी जिंदगी को जीते जी नर्क बना लेते हैं।
अगर किसी वश आप का proposal ठुकरा दिया जाता है तो आप एक दो बार और प्रयास कर सकते हैं। और अगर आखिर में लगे की आप का इस रिश्ते में कुछ नहीं होने वाला तो आप उस रिश्ते में न रहें। और उसे जरूर बताएं की आप दोस्त बन कर बिलकुल नहीं रहना चाहते। उससे अच्छा रहेगा की हम दोनो और बात ही न करें। इससे उसके दिमाग में ये बात आएगी की कोई तो है जो सच में प्यार करता है और इतना प्यार करता है की प्यार के अलावा कुछ नही चाहता।

शुरू में यकीनन आप को थोड़ा मुश्किल होगा मगर ये आप के लिए सिर्फ और सिर्फ अच्छा ही होगा।


3. गोपनीयता / Privacy ज़रूर रखें।


एक बार रिश्ते में आने के बाद लोग अपने Whatsapp स्टेटस, Facebook Bio में ( In a Relationship with ) जैसी जानकारियां दे देते हैं। और खुलेआम अपने रिश्ते का प्रदर्शन करने लगते हैं।
कोई कोई तो ज्यादा चतुराई का प्रदर्शन दिखाते हुवे अपने व्हाट्सएप स्टेटस में अपने प्रेमी का फोटो डाल कर बस चेहरा छुपा देते हैं। बस ये बताने के लिए की उनकी भी प्रेमी/प्रेमिका हैं। 
Relationship जितनी गोपनीय हो उतना अच्छा रहता है।
वरना अगले को ऐसा लगेगा की ऐसा कुछ बात नही है जो आप को बताने से छुपी रहे। इससे No Confidence आ जाता है रिश्ते में। और ऐसे इंसान से रिश्ते कोई भी रखना नही चाहेगा जो हर बात को खुलेआम प्रदर्शन करे।
भले ही आप किसी को न बताएं। पर आप की करतूत के वजह से अगर शक रह गया तो कितने राज़ आप को बताए ही नही जाएंगे।
आप की हद से ज्यादा चतुराई आप का पत्ता काट सकती है।

बेहतर तो ये होगा की आप अपने रिश्ते के बारे में न कहीं बात करें और न कहीं लिखें। हमेशा शोऑफ करना अच्छा नही होता। कुछ चीजों की अहमियत समझनी चाहिए और अगले को भरोसा दिलाने के लिए ये बहुत ज़रूरी है।
Note:- भरोसा वो बंधन है जिसमे प्यार के दो धागे बंधते हैं। अगर भरोसा टूटा तो प्यार का अचार ही बचेगा आप के पास।


4. वफा की भी वफादारी होती है। / Loyalty also needs loyalty.


कभी भी आप किसी तीसरे से बात कर के अपने रिश्ते को झूठा न बनाएं। एक बात याद रखिए की वफा की भी वफादारी होती है। आप खुद तीसरे से बात कर के इस तसल्ली में नही रह सकते की अगला आप के इंतजार में है और सिर्फ आप ही से बात करता है। माफ कीजिए मगर जो आप दे नही सकते वैसी ही चाह न रखें। कृपया पाक रिश्ते को अपनी हवस से दूर रखें। अगर आप के पास एक रहते हुवे भी अगर विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो आप को प्यार हुआ ही नहीं। 

प्यार तब कामयाब होगा जब इंसान वफादार हो और ये तब होगा जब भरोसा बना रहे।
किसी का वक्त और उसकी भावनाओं को आहत करना अच्छा नहीं।

5. रिश्ता ठीक करने के लिए दोस्त या किसी और की मदद ना लें।


हर रिश्ते में लड़ाइयां, बेरुखी, झगड़ा तो होता रहता है। और आप उस शख्स को बाकियों से अच्छे से जानते हो। आप को पता है की वो कैसे मानेगा या मानेगी। 
झगड़ा होने पर लोग फोन नहीं उठाते, ब्लॉक कर देते हैं, इत्यादि। आप ने धैर्य रखना है। 

ऐसे समय में कोशिश करें की किसी और मदद से कम और आप खुद से ज्यादा उसे मानने की कोशिश करो। 
रिश्ते में तीसरे का आना मतलब गड़बड़।
बहुत कम लोग चाहेंगे की आप किसी के साथ रिश्ते में रहो भले ही वो आप के दोस्त ही क्यों न हों। जलन सब को होती है। दिल सब का दुखता है।


अपने दोस्त के सामने अपने प्रेमी के साथ ज्यादा बात करने से परहेज करें। और किसी भी कारण से अपनी प्रेमी/प्रेमिका को अपने दोस्त से बात बिलकुल न करवाएं। और अगर वो किसी कारणवश ऐसा करते हैं तो उन्हें रोकें। रिश्तों में खटास लाने वाला और कोई नही बल्कि वही लोग हो जाते हैं आगे जा के।

बात कड़वी है पर सौ फीसदी सत्य है।

6. अधिक मालिकाना हक न जताएं / Don't be Over Possessive.


अपने प्रेमी/प्रेमिका पर हक जताएं पर इतना नही की मालिक जैसा बर्ताव करने लगें।
अगर किसी वजह से वो वक्त न दें पाएं और बिना कारण जाने आप चिल्लाने लगे तो ये अधिक मालिकाना जैसा ही लगेगा।
हर बात पे रोक टोक, हर छोटी सी गलती पर ताना सही नही होता।
इससे परहेज करें।


7. निजी तस्वीरें ना रखें / Don't keep Obscene photos 


लोग अक्सर बातों बातों में ऐसी तस्वीरें रख लेते हैं अपने फोन पर जो प्राइवेसी का मामला हो जाता है। अगर कोई आप पर भरोसा करता है तो आप का दायित्व है की आप किसी की इज्जत का आदर करें। अगर ऐसी तस्वीरें आप के फोन पर आएं तो उसे तुरंत हर जगह से डिलीट कर दें। कहीं भी न रखें चाहे आप को अपने पर कितना ही भरोसा हो की कोई और देख नही पाएगा। 
आप अगर सच में प्यार करते हैं तो ये आप के ऊपर है की लोगों के सामने आप की छवि कैसी रहती है। भले ही अगले को आप झूठ कह दें की आप ने वो फोटो डिलीट कर दी है पर आप को खुद को तो पता है की आप ने उससे झूठ कहा जो आप पर इतना भरोसा करता है। इससे आप अपनी नजरों में कहां खड़े रहते हैं एक बार आईने के सामने रह कर खुद से जरूर पूछिएगा।

आशा करता हूं की ये ब्लॉग आप को प्यार के बारे में अधिक जानकारी दे पाया हो।
ये बातें साफ तौर पर मैने लिखी है बिना कहीं से छापे। हां मैने कई किताबें पढ़ी हैं प्यार के ऊपर तो उनसे कुछ प्रेरणा लेकर ये चीजें लिख पाया हूं। ( Eg:- Book- 1984 ). और अगर कुछ ऐसा छूट गया हो जिसके बारे में आप के मन में सवाल हैं तो आप जरूर कॉमेंट में लिखें। या हमें डायरेक्ट मेल करें।

मिलते हैं हम किसी अगले ब्लॉग में किसी और विषय के साथ।
धन्यवाद।🙏


Other Topic:- 
Relationship Advice:- Click Here

Related Search:-
What is Love?
प्यार किसे कहते हैं?
प्यार क्या है?

Related Tags:-
#प्यार #love #whatislove? #love?

page top middle